Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: श्रावण की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 4 बजे से जुटने लगे श्रद्धालु

Giridih: श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को गिरिडीह जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था और भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा....

Jharkhand Dham
Giridih: A surge of faith witnessed at Shiva temples on the second Monday of Shrava

Giridih: श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को गिरिडीह जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था और भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह होते ही जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं. महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते नजर आए. जिले के प्रसिद्ध झारखंड धाम में सोमवार की सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया. सूर्योदय से पहले ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी. श्रद्धालु शिवगंगा से पवित्र जल लेकर बाबा झारखंड धाम का जलाभिषेक कर रहे हैं. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा.

दूसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह

श्रावण की दूसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया. दूर-दराज के गांवों और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त झारखंड धाम पहुंचे. कई श्रद्धालु पैदल और कांवड़ लेकर भी मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जल अर्पित किया. भक्तों का मानना है कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख-शांति आती है. झारखंड धाम के अलावा हरिहरधाम, दुखहरण नाथ धाम, नर्मदा धाम, नचनियापहाड़ी सहित जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से मंदिर तक पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं

वहीं, मंदिर कमेटी की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. कतार व्यवस्था, पेयजल समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. दूसरी सोमवारी पर सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने जिले के शिवालयों को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है. चारों ओर गूंज रहे ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय नजर आ रहा है.

ALSO READ: दूसरी सोमवारी पर बाबानगरी में उमड़ा आस्था का महासैलाब, बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हुआ देवघर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *