Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: बस स्टैंड तक पहुंचा 18 हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी

Chaibasa: चंपुआ थाना क्षेत्र के चंपुआ बस स्टैंड में सोमवार अहले सुबह 18 हाथियों का झुंड पहुंच गया. हाथियों को बस स्टैंड...

18 elephants
Chaibasa: Herd of 18 elephants reaches bus stand; chaos ensues.

Chaibasa: चंपुआ थाना क्षेत्र के चंपुआ बस स्टैंड में सोमवार अहले सुबह 18 हाथियों का झुंड पहुंच गया. हाथियों को बस स्टैंड के आसपास घूमते देख अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, उस समय बस स्टैंड पर लोगों की संख्या काफी कम थी. घटना में चंपुआ में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले चंपुआ रेंज के बालीबांध सेक्शन से 18 हाथियों का झुंड चंपुआ सेक्शन में पहुंचा था. रविवार रात हाथियों का झुंड शाशांग में बैतरणी नदी के किनारे पहुंचा. बताया जा रहा है कि हाथियों ने मयूरभंज की ओर जाने के लिए बैतरणी नदी पार करने की कोशिश की, लेकिन नदी में पानी बढ़ा होने के कारण वे नदी पार नहीं कर सके.

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

इसके बाद हाथियों का झुंड चंपुआ एनएसी क्षेत्र में प्रवेश कर गया. हाथी चंपुआ के 11 नंबर वार्ड स्थित गौड़साही होते हुए बस स्टैंड तक पहुंच गए. सोमवार सुबह करीब 3 बजे हाथियों का झुंड बस स्टैंड में घुसा और करीब दो घंटे तक आसपास के इलाके में घूमता रहा. हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथियों को वहां से भगाया. इसके बाद हाथियों का झुंड रामला गांव होते हुए शाशांग जंगल की ओर चला गया.

पूरे नगर में मचा हड़कंप

हालांकि, चंपुआ बस स्टैंड और आसपास के इलाके में हाथियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. लेकिन वापस लौटते समय रामला गांव में हाथियों ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. वन विभाग की टीम की लगातार कोशिशों के बाद हाथियों के झुंड को शाशांग जंगल की ओर भेज दिया गया. 18 हाथियों के झुंड के बस स्टैंड तक पहुंचने की घटना से पूरे नगर में हड़कंप मच गया. वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

ALSO READ: JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, ECIR दर्ज कर शुरू की आर्थिक घोटालों की जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *