Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड मौसम अपडेट: आज झमाझम बारिश के आसार, रांची-धनबाद समेत 13 जिलों में अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी

Ranchi: अगर आप आज घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले आज के मौसम का हाल...

बारिश
Jharkhand Weather Update

Ranchi: अगर आप आज घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले आज के मौसम का हाल जरूर जान लें. क्योंकि, झारखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग के अनुसार आज 10 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ-साथ रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. राजधानी रांची सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है.

इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, गुमला, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा और गिरिडीह जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलने की भी आशंका जताई गई है.

अगले कई दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अगस्त तक झारखंड में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं. इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, 16 अगस्त को को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: रांची के लिए बस सेवा ठप, यात्री परेशान, छोटे वाहनों की भी हो रही जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *