Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गिरा

Jamshedpur: दक्षिण पूर्वी रेलवे के खड़गपुर प्रमंडल के अधीन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब...

टाटानगर स्टेशन

Jamshedpur: दक्षिण पूर्वी रेलवे के खड़गपुर प्रमंडल के अधीन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब 30 वर्षीय युवक सागु राम स्टेशन पर खड़ी टाटा-दानापुर एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया.

युवक ने की छत पर चहल-कदमी 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने लोगों से कहा कि वह ट्रेन के ऊपर चढ़कर एक छोर से दूसरे छोर तक जाएगा. यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह ट्रेन की छत पर पहुंच चुका था. इसके बाद वह काफी देर तक ट्रेन की छत पर ही चहल-कदमी करता रहा. इस दौरान यात्रियों और रेलकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही.

हाईटेंशन तार की चपेट में आया 

इसी दौरान युवक हाईटेंशन ओवरहेड बिजली तार की चपेट में आ गया. उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और वह ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा.

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर 

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और रेलकर्मियों ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

रेलवे प्रशासन ने की जांच

घटना के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने मामले की जानकारी जुटाई. इस घटना के कारण स्टेशन पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन की छत या पटरियों पर न चढ़ें, क्योंकि इससे जान का खतरा बना रहता है.

AlsoRead:बैरिकेडिंग में लगी रस्सी काटने ब्लेड लेकर पहुंचे छात्र, रस्सी काटकर हटा रहे अवरोध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *