Click Here
Click Here
Click Here

साध्वी निरंजना ज्योति बनीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, भाजपा ने जताई खुशी

रांची: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड भाजपा ने खुशी...

Sadhvi Niranjana Jyoti
साध्वी निरंजना ज्योति बनीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

रांची: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड भाजपा ने खुशी जाहिर की है. आदित्य साहू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, कि उनके नेतृत्व में आयोग पिछड़े समाज के लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार पिछड़े वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है.

साहू ने यह भी कहा कि पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा देने का काम मोदी सरकार ने किया, जिससे आज देश के करोड़ों लोगों को फायदा मिल रहा है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी साध्वी निरंजना ज्योति को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सरकार पिछड़े और वंचित समाज के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है और उनके नेतृत्व में आयोग और मजबूत होगा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: बजट सत्र कई दृष्टियों से अत्यंत सार्थक, उपयोगी और ऐतिहासिक रहाः स्पीकर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *