Chatra: चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र स्थित पुस्तिया गांव में सोमवार शाम आसमानी बिजली कहर बनकर टूटी. वज्रपात की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक विगेश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, जादो यादव का पुत्र विगेश खेत में काम कर रहा था. इसी बीच अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया मनोज पासवान और राजद नेता कमलेश यादव ने शोक जताया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए तत्काल सरकारी मुआवजे की मांग की है.
यह भी पढ़ें: झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा ने मुंबई में लॉन्च किया ‘शिवानी शर्मा फाउंडेशन’, 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप
