Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: आसमानी बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत

Chatra: चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र स्थित पुस्तिया गांव में सोमवार शाम आसमानी बिजली कहर बनकर टूटी. वज्रपात की चपेट में...

Chatra: Lightning wreaks havoc, 26-year-old youth working in the field dies on the spot

Chatra: चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र स्थित पुस्तिया गांव में सोमवार शाम आसमानी बिजली कहर बनकर टूटी. वज्रपात की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक विगेश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, जादो यादव का पुत्र विगेश खेत में काम कर रहा था. इसी बीच अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया मनोज पासवान और राजद नेता कमलेश यादव ने शोक जताया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए तत्काल सरकारी मुआवजे की मांग की है.

यह भी पढ़ें: झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा ने मुंबई में लॉन्च किया ‘शिवानी शर्मा फाउंडेशन’, 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *