Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: यात्री शेड से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का होगा खुलासा

Bokaro: बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ स्थित यात्री शेड में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. सूचना मिलते...

Bokaro: Body of an unidentified man recovered from passenger shed, police said – post-mortem report will reveal the cause of death

Bokaro: बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ स्थित यात्री शेड में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. सूचना पाकर सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है. शव की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस मृतक की पहचान के साथ मृत्यु के कारण व परिस्थिति का पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया है. सिटी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने बताया कि सेक्टर-12 मोड़ स्थित यात्री शेड से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में रैक लोडिंग पर गड़बड़ी का आरोप, दामोदर बचाओ आंदोलन ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *