Ranchi: झारखंड की बेटी और उद्यमी शिवानी शर्मा ने मुंबई में ‘शिवानीशर्मा फाउंडेशन’ की शुरुआत की. फाउंडेशन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल सशक्तीकरण, खेल और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की मदद करना है.
50 बच्चों को मिले लैपटॉप और स्पोर्ट्सवियर
लॉन्च कार्यक्रम के दौरान 50 जरूरतमंद बच्चों को लैपटॉप और स्पोर्ट्सवियर वितरित किए गए. इसका उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना है.
महिलाओं और बच्चों के सशक्तीकरण पर फोकस
फाउंडेशन महिला एवं बाल सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कला-संस्कृति, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में काम करेगा. शिवानी शर्मा ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा और हर महिला को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए.
रांची में जल्द होगा अगला कार्यक्रम
मुंबई के बाद फाउंडेशन अब झारखंड में अपनी गतिविधियां शुरू करेगा. रांची में जल्द एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है, जिसमें 500 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
ALSO READ:जामताड़ा में किसानों-मजदूरों का हल्लाबोल, 300 कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार
