Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जेपीएससी आंदोलन: छात्रों के समर्थन बीजेपी ने कल रांची बंद का किया आह्वान

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में बीजेपी ने रांची बंद बुलाया है. बीजेपी के द्वारा कल यानि 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया गया हैं. गौरतलब हैं कि झारखंड में पिछले दो हफ़्तों से अधिक समय से छात्र भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों, परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में राज्य भर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया. हाथ में तिरंगा लिए हजारों छात्र सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए नई विधानसभा के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंच गए थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *