Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, बोले- लाठी नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान

Ranchi: अपनी मांगों को लेकर धरना और घेराव कर रहे झारखंड के विद्यार्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना की जमशेदपुर पश्चिम के...

विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरयू राय ने संवाद से समाधान की बात कही
विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरयू राय ने संवाद से समाधान की बात कही

Ranchi: अपनी मांगों को लेकर धरना और घेराव कर रहे झारखंड के विद्यार्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना की जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान लाठी के जरिए नहीं, बल्कि बातचीत से होना चाहिए.

सरयू राय ने कहा कि आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों ने उनसे बातचीत की है. उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी हैं और उन्हें लगता है कि विद्यार्थियों की कई मांगें जायज हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है. विद्यार्थियों की समस्याओं को सरकार को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनना चाहिए.

विद्यार्थियों की मदद के लिए पहुंचे समर्थक

सरयू राय ने बताया कि आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जमशेदपुर से रांची पहुंचे अपने साथियों अमित शर्मा, नीरज सिंह, विवेक पाण्डेय और श्रवण पासवान से विद्यार्थियों की मदद करने को कहा है. उनके साथी जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के बीच फर्स्ट एड बॉक्स, रात का भोजन, फल और अन्य जरूरी सामान लेकर पहुंचे हैं.

सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील

सरयू राय ने सरकार से विद्यार्थियों के साथ तत्काल बातचीत शुरू करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार को विद्यार्थियों की समस्याएं सुननी चाहिए और जो मांगें उचित हैं, उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.

उन्होंने कहा, बच्चों पर लाठी चलाने से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा. संवाद से ही रास्ता निकलेगा. सरकार को विद्यार्थियों की आवाज सुननी चाहिए और उनके साथ संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए. सरयू राय ने कहा कि वह आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के साथ हैं और उनकी जायज मांगों के लिए हरसंभव सहयोग करते रहेंगे.

ALSO READ: रांची में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: कोर्ट में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का होगा सुलभ निपटारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *