News Wave Desk: केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में उच्च स्तरीय नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है. 10 अगस्त को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, CBI में DIG के पद पर कार्यरत झारखंड कैडर के IPS अनीश गुप्ता समेत तीन सीनियर IPS अधिकारियों को पदोन्नत कर संयुक्त निदेशक (Joint Director) नियुक्त किया गया है.
इन तीन अधिकारियों को बनाया गया ज्वाइंट डायरेक्टर
- महाराष्ट्र कैडर के 2008 बैच के IPS अखिलेश कुमार सिंह
- बिहार कैडर के 2008 बैच के IPS सत्य वीर सिंह
- झारखंड कैडर के 2008 बैच के IPS अनीश गुप्ता
