Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: साप्ताहिक जनता दरबार में DC ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Saraikela: जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में DC नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की...

सरायकेला
साप्ताहिक जनता दरबार

Saraikela: जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में DC नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए.

इन मामलों पर मिले आवेदन

जनता दरबार में भूमि विवाद, आदित्यपुर में कचरा डंपिंग के लिए भूमि चिन्हित करने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नगर निगम की एजेंसी की लापरवाही, भू-अर्जन मुआवजा भुगतान तथा कुचाई क्षेत्र में अलग ग्राम सभा गठन से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए.

प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश

DC ने सभी मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा अन्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं पर भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

ALSO READ: हजारीबाग : बरही चौक के जाम का बाईपास इलाज, विधानसभा में विधायक ने उठाया मुद्दा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *