Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: नारायणपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचला; मौके पर मौत

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुटबरिया गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई....

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुटबरिया गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. पैदल जा रहे चिराउद्दीन अंसारी को सड़क से गुजर रहे एक ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बुटबरिया गांव निवासी चिराउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह पैदल कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए.

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नारायणपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. बुजुर्ग की मौत से पूरे बुटबरिया गांव में मातम का माहौल है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. साथ ही हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है.
ALSO READ: हजारीबाग: किराना दुकान की आड़ में शराब का खेल, पुलिस ने दबोचा आरोपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *