Pakur: पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर दक्षिण टोला में दो माह के दूधमुंहे बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बच्चे की हत्या किसने की, इसका तत्काल खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने बच्चे के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
दूसरी पत्नी से शादी के बाद होने लगा था विवाद
जानकारी के अनुसार संग्रामपुर निवासी सारजेन शेख करीब एक वर्ष पूर्व काम करने चेन्नई गया था. वहां उसे असम के गुवाहाटी की एक युवती से प्रेम हो गया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और सारजेन अपनी दूसरी पत्नी को लेकर गांव लौट आया. ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक साल तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा. बाद में सारजेन का पहली पत्नी से दोबारा संपर्क होने के बाद दूसरी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होने लगा.
मंगलवार देर शाम अचानक घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. इस दौरान करीब दो माह के बच्चे की मौत की जानकारी सामने आई. बच्चे की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हत्या किसने की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है.
ALSO READ: 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोटों का ट्रायल शुरू, सरकार ने दी बड़ी मंजूरी

