Click Here

ईरान की धमकी के बीच पिछले महीने ट्रंप का सीक्रेट सफर, तुर्किये से मिलिट्री विमान में पहुंचे ब्रिटेन

News Wave Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुर्किये से ब्रिटेन यात्रा को लेकर एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है. द वॉशिंगटन...

Air Force One में सवार होते डोनाल्ड ट्रंप
Air Force One में सवार होते डोनाल्ड ट्रंप

News Wave Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुर्किये से ब्रिटेन यात्रा को लेकर एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है. द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान से ट्रंप की हत्या की धमकी मिलने के बाद उनकी यात्रा का प्लान बदल दिया गया था. कैमरों के सामने ट्रंप पुराने Air Force One में सवार हुए, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें चुपचाप एक छोटे सैन्य विमान C-32A में ले जाया गया.

कैटरिंग गाड़ी से पहुंचाया गया दूसरे विमान तक

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के Air Force One में बैठने के कुछ देर बाद एक कैटरिंग गाड़ी वहां पहुंची. इसी गाड़ी के जरिए उन्हें एयरपोर्ट पर खड़े C-32A विमान तक पहुंचाया गया. इसके बाद यह विमान ट्रंप को लेकर ब्रिटेन रवाना हो गया. वह रात करीब 10:20 बजे RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस पहुंचा, जबकि पत्रकारों को लेकर पुराना Air Force One कुछ मिनट बाद वहां पहुंचा.

दिलचस्प बात यह रही कि पुराने विमान में मौजूद पत्रकारों को भी इस बदलाव की जानकारी नहीं थी. उड़ान के दौरान उन्हें खिड़कियों के शेड बंद रखने को कहा गया. बाद में जब ट्रंप से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, “शायद हम एक खतरनाक फ्लाइट पर थे.” राष्ट्रपति की असली यात्रा को छिपाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की रणनीति पहले भी इस्तेमाल हो चुकी है. 2000 में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पाकिस्तान यात्रा के दौरान भी ऐसी ही सावधानी बरती गई थी.

ALSO READ: पाकुड़: दो माह के दूधमुंहे बच्चे की मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका, माता-पिता को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *