नामकुम के ब्यांगडीह में ब्लिंकिट के वेयर हाउस में चल रहा मेंटेनेंस कार्य
Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यांगडीह स्थित ब्लिंकिट एवं नेस्ले के वेयर हाउस में चल रहे मेंटेनेंस काम में लगे मजदूर की गिरकर मौत हो गई है. मृतक निर्मल अहीर, उम्र 22 वर्ष, पिता गुरु प्रसाद अहीर, तमाड़ के जामडीह, उली लोहार गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार निर्मल वेयर हाउस की छत पर मेंटेनेंस का काम कर रहा था. उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाया था. संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे जमीन पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे रांची स्थित राज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृत्यु होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई
मृत्यु होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. दुर्घटना की सूचना पर हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची एवं घटना की जानकारी ली. मामले में मृतक की पत्नी सविता कुमारी द्वारा आवेदन सौंपा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
वेयर हाउस एवं मैनेजर ने झाड़ा पल्ला
मामले में वेयर हाउस के लोगों से बात करने पर उन्होंने पल्ला झाड़ लिया. उनका कहना है कि मृतक कंपनी का कर्मी नहीं है. वह किसी ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था. वहीं, ठेकेदार के मैनेजर से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई.
ALSO READ: JPSC परीक्षा में विवाद: छात्रों ने निकाला मौन जुलूस, पुलिसकर्मियों को फूल सौंपकर दर्ज कराया विरोध
