Click Here

कांग्रेस प्रभारी के राजू का पांच दिवसिय दौरा 15 से, लोकसभा वार बैठकों से तय होगी चुनावी रणनीति

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू 15 अगस्त को पांच दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं. उनके इस दौरे...

Ranchi
कांग्रेस प्रभारी के. राजू

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू 15 अगस्त को पांच दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं. उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावी तैयारियों और सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा करना है.झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने उनके विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी साझा की है.

दौरे का पूरा शेड्यूल

• 16 अगस्त: कांग्रेस प्रभारी धनबाद संसदीय क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे.
• 17 अगस्त: इस दिन सुबह वे लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके पश्चात, शाम को रांची के होटल BNR में झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे.
• 18 अगस्त: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर वहां की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे. इन सभी बैठकों के बाद वे रात्रि विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस, रांची में करेंगे.
• 19 अगस्त: वे रांची से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे.

कौन-कौन होगा बैठक में शामिल

इन महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में संबंधित संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष और एसआईआर प्रशिक्षक उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा, संबंधित क्षेत्रों के वर्तमान व पूर्व सांसद-विधायक तथा पिछले चुनावों के आधिकारिक प्रत्याशी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.

ALSO READ: हजारीबाग में जल्द शुरू होगा ब्लड कंपोनेंट सेंटर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *