News Wave Desk: भारतीय कॉर्पोरेट जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह में उथल-पुथल मच गई है. 18 अगस्त को होने वाली वार्षिक आम बैठक से ठीक पहले आए इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों को चौंका दिया है. हालांकि, वह फरवरी 2027 में अपना कार्यकाल पूरा होने तक इस पद पर बने रहेंगे, लेकिन इस खबर के बाजार में आते ही टाटा समूह के शेयरों पर बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला.
शुरुआती कारोबार में ही 50,000 करोड़ से अधिक का बड़ा झटका
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली से निवेशकों को शुरुआती कारोबार में ही 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बड़ा झटका लगा है. समूह की दिग्गज IT कंपनी TSS के शेयरों में सबसे ज्यादा करीब 5 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा टाटा मोटर्स, तेजस नेटवर्क्स, टाटा कम्युनिकेशंस और टाटा स्टील समेत अन्य प्रमुख स्टॉक्स भी लाल निशान के साथ धड़ाम हो गए.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस नेतृत्व परिवर्तन और आंतरिक रणनीतिक बदलावों की सुगबुगाहट का असर निकट भविष्य में समूह के नए निवेश और प्रोजेक्ट्स पर भी पड़ सकता है. फिलहाल, इस अचानक झटके से सहमे शेयर बाजार की नजरें अब टाटा बोर्ड के अगले कदमों और उत्तराधिकारी की तलाश पर टिकी हुई हैं.
