Click Here

झारखंड में सामान्य से 21% कम बारिश, गढ़वा, चतरा और पाकुड़ में स्थिति सबसे चिंताजनक

Ranchi: झारखंड में अब तक बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है. एक जून से 12 अगस्त तक झारखंड में कुल...

बारिश
Jharkhand Weather Update

Ranchi: झारखंड में अब तक बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है. एक जून से 12 अगस्त तक झारखंड में कुल मिलाकर सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान राज्य में वास्तविक वर्षापात 492.8 मिलीमीटर दर्ज किया गया, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 627.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम ही एक ऐसा जिला रहा जहां सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा सरायकेला-खरसावां में 1%, सिमडेगा में 1%, खूंटी में 9%, रांची में 9%, पूर्वी सिंहभूम में 10% साहिबगंज में 12% कमी दर्ज की गई है.

गढ़वा चतरा और पाकुड़ में स्थिति गंभीर

सबसे गंभीर स्थिति गढ़वा चतरा और पाकुड़ की है. गढ़वा में 55%, चतरा में 54% और पाकुड़ में 52% कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं देवघर में 48%, कोडरमा में 45%, पलामू में 44%, गिरिडीह में 42%, बोकारो में 35%, हजारीबाग में 35%, रामगढ़ में 30%, गुमला में 29%, लातेहार में 28%, लोहरदगा में 28%, जामताड़ा में 27%, गोड्डा में 25% और धनबाद में 19% कम बारिश दर्ज की गई है.

ALSO READ : झारखंड में मौसम का यू-टर्न: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से झमाझम बारिश का अलर्ट 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *