Click Here

JPSC आंदोलन: जयपाल सिंह स्टेडियम में एयर गन लेकर पहुंचा युवक, पुलिस को देख भागने का प्रयास, पूछताछ जारी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े आंदोलन के दौरान रांची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह स्टेडियम में उस समय हड़कंप मच...

JPSC Protest
JPSC Protest: Youth arrives at Jaipal Singh Stadium carrying an air gun

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े आंदोलन के दौरान रांची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह स्टेडियम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाथ में एयर गन लेकर प्रदर्शन स्थल के पास पहुंच गया. वहां मौजूद पुलिस बल की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, वह घबराकर भागने लगा,हालांकि, मुस्तैद जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को खदेड़कर पकड़ लिया.

हजारीबाग का रहने वाला है आरोपी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक झारखंड के हजारीबाग जिले का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह आंदोलन स्थल पर हथियार जैसी दिखने वाली एयर गन लेकर किस नीयत से पहुंचा था.

पुलिस को देखते ही मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जयपाल सिंह स्टेडियम में अभ्यर्थियों और छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था. इसी दौरान भीड़ में एक युवक को एयर गन के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जैसे ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी ओर रुख किया, युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेर लिया और नियंत्रण में ले लिया.

ALSO READ: हजारीबाग: चटखारे की चाह बनी अस्पताल की राह बारिश में 25 फीसदी बढ़े बुखार व फूड प्वाइजनिंग के मरीज, डॉक्टरों ने स्ट्रीट फूड से बचने की दी सलाह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *