Click Here

आयुष चिकित्सा व्यवस्था होगी मजबूत, 148 करोड़ की मंजूरी

Ranchi: राज्य सरकार ने राज्य में आयुष चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है. राष्ट्रीय आयुष मिशन के...

Ranchi: राज्य सरकार ने राज्य में आयुष चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है. राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,48,03,00,000 रुपये (एक अरब अड़तालीस करोड़ तीन लाख रुपये) की राशि के साथ इस योजना के संचालन को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है.

केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी

कुल स्वीकृत राशि में 96 करोड़ रुपये केंद्र सरकार का अंश (केंद्रांश) और 52 करोड़ 3 लाख रुपये राज्य सरकार का अंश (राज्यांश) शामिल है.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ी: अब होंगे 38 न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिल को दी मंजूरी

जस्ट इन टाइम आधार पर होगा फंड का प्रवाह

वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत इस योजना में फंड का प्रवाह एसएनए स्पर्श और भारतीय रिजर्व बैंक के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के माध्यम से जस्ट इन टाइम आधार पर होगा.

अधिकारियों की तय की गई जिम्मेदारी

राज्य स्तर पर उप निदेशक (यूनानी) और जिला स्तर पर संबंधित जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी इस योजना के निकासी एवं व्ययन अधिकारी होंगे.

उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर देना होगा

आयुष निदेशालय के निदेशक की मुख्य जिम्मेदारी होगी कि खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर केंद्र सरकार, महालेखाकार और स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *