Ranchi: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने बुधवार को पलामू में ताबड़तोड़ छापेमारी की. सीआईडी की टीम कोर्ट से वारंट लेकर पलामू पुलिस के साथ दो आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार करने पहुंची थी. दोनों शिक्षक अपने घर पर मौजूद नहीं मिले और फिलहाल फरार चल रहे हैं और सीआईडी की पकड़ में अभी नहीं आए हैं. यह कार्रवाई नौडीहा बाजार निवासी सरकारी शिक्षक संतोष कुमार सिंह और मेदिनीनगर के हनुमान नगर निवासी शिक्षक रविशंकर कुमार के खिलाफ की गई है.
संभावित ठिकानों पर दबिश जारी
टीम ने संतोष कुमार सिंह के हमीदगंज स्थित आवास पर भी दबिश दी लेकिन वह वहां भी नहीं मिला. इससे पहले भी 3 अगस्त को सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्रों में दोनों शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. उस दौरान पुलिस ने इनके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जब्त किए थे जिनसे परीक्षा में हुई धांधली के अहम सुराग मिले थे.
ALSO READ : गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
