Click Here

कोडरमा के बिरहोर टोला में वन महोत्सव, अतिथियों ने किया पौधरोपण

Koderma: नगर परिषद झुमरी तिलैया के वार्ड संख्या-02 स्थित बिरहोर टोला में वन विभाग के सौजन्य से वन महोत्सव का आयोजन किया...

कोडरमा
वन महोत्सव

Koderma: नगर परिषद झुमरी तिलैया के वार्ड संख्या-02 स्थित बिरहोर टोला में वन विभाग के सौजन्य से वन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ DC उत्कर्ष गुप्ता, SP कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला एवं नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. DC उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है.

जनभागीदारी से बढ़ेगी हरियाली

SP कुमार शिवाशीष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है. वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.

अतिथियों ने किया पौधरोपण

इस दौरान अतिथियों एवं वन विभाग के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया. आमजनों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार सहित वन विभाग के कई अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची: पांच गांजा तस्करों को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख का जुर्माना भी, 43 किलो गांजा के साथ हुआ था गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *