Click Here
Click Here
Click Here

हज 2026 यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी, इन बातों का रखें खास ध्यान

Ranchi: हज कमिटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 के लिए चुने गए सभी यात्रियों के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं. यात्रियों...

Ranchi: हज कमिटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 के लिए चुने गए सभी यात्रियों के लिए कुछ जरूरी बातें बताई हैं. यात्रियों से कहा गया है कि वे इन नियमों का पालन करें, ताकि उनकी यात्रा आसान और सुरक्षित हो सके.

पासपोर्ट को लेकर सख्त नियम

सबसे जरूरी बात पासपोर्ट को लेकर है. हर यात्री को अपना असली (मूल) पासपोर्ट अपने पास रखना होगा. यात्रा के समय और प्रस्थान स्थल पर पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य है. बिना पासपोर्ट के आगे की प्रक्रिया नहीं होगी.

पासपोर्ट की वैधता और जानकारी जरूरी

पासपोर्ट 31 दिसंबर 2026 तक वैध होना चाहिए. पासपोर्ट फटा या खराब नहीं होना चाहिए और उसमें कम से कम 2 खाली पेज होने चाहिए. पासपोर्ट में लिखा नाम, फोटो और जन्मतिथि हज आवेदन से मिलना चाहिए. अगर कोई गलती है तो तुरंत हज समिति को सूचित करें.

Also Read:रांची : जैप जवान अंजन विश्वकर्मा हत्याकांड का दोषी अमजद गद्दी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

फ्लाइट कन्फर्मेशन रखना अनिवार्य

फ्लाइट की जानकारी भी पहले से कन्फर्म करना जरूरी है. यात्री HCoI पोर्टल या हज सुविधा ऐप से अपनी फ्लाइट कन्फर्म करें और उसकी रसीद संभाल कर रखें. यह रसीद हज किट लेते समय काम आएगी.

समय से पहले पहुंचना जरूरी

यात्रियों को यात्रा से 24 घंटे पहले हज हाउस या प्रस्थान स्थल पर पहुंचना होगा. अगर कोई सीधे एयरपोर्ट जा रहा है, तो उसे कम से कम 6 घंटे पहले पहुंचना जरूरी है.

जरूरी दस्तावेज साथ रखें

  • मूल पासपोर्ट (पुराना और नया, अगर लागू हो)
  • स्वास्थ्य और टीकाकरण प्रमाण पत्र
  • भुगतान की रसीद
  • फ्लाइट कन्फर्मेशन रसीद

हज किट से जुड़ी जानकारी

हज किट भी प्रस्थान स्थल पर दी जाएगी, जिसमें आईडी कार्ड, वीजा और अन्य जरूरी चीजें होंगी. कवर हेड पूरे ग्रुप की किट ले सकता है. अगर कोई अन्य व्यक्ति किट लेता है, तो उसके पास आधार कार्ड और अनुमति पत्र होना जरूरी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *