Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का आयोजन

गुमला: गुमला में नगर भवन, गुमला में आज साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. यह...

Gumla Health Arogya
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि

गुमला: गुमला में नगर भवन, गुमला में आज साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) के सहयोग से संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों जिला परिषद अध्यक्ष, सिविल सर्जन, एसीएमओ, उपाधीक्षक, एडीपीओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा C3 के प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों द्वारा किशोर-किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सम्मानित करना था.

मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर डाला गया प्रकाश

जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने अपने संबोधन में कहा, कि यह आयोजन आप सभी के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया है. उन्होंने साथिया एवं आरोग्य दूतों को समाज में निरंतर सक्रिय रहकर सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया.
वहीं, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम मानसिक रूप से स्वस्थ और संतुलित रहेंगे, तो हमारे निर्णय बेहतर होंगे और हम समाज एवं देश के विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे. सम्मेलन के दौरान साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने अपने कार्यों और उससे समाज में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में अपने अनुभव साझा किए.

जागरूकता नाटक का किया गया मंचन

इस अवसर पर रायडीह की किशोरियों द्वारा एक जागरूकता नाटक का मंचन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया. अंत में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *