चतरा: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 15 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

Chatra: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को...

चतरा
ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचा युवक गिरफ्तार

Chatra: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक स्मार्टफोन और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है.

सलीमपुर मैदान के पास पुलिस की छापेमारी

मामला गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलीमपुर मैदान के पास का है. गिरफ्तार युवक की पहचान पहरा गांव निवासी दिलचंद राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. मामले की जानकारी सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे भाऊसाहब शुभम ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी.

गुप्त सूचना पर गठित की गई छापेमारी टीम

एसडीपीओ ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि सलीमपुर मैदान के पास दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचने वाले हैं. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

पुलिस को देखते ही एक आरोपी फरार

टीम ने सलीमपुर मैदान के पास पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति ब्राउन शुगर के साथ बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

ALSO READ: रांची: संगठन मजबूती पर कांग्रेस का मंथन, परिसीमन और खनिज विधेयक पर सांसद ने जताई चिंता

ब्राउन शुगर समेत बाइक और मोबाइल जब्त

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को विधिवत जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. मौके से एक स्मार्टफोन और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. फरार हुए दूसरे व्यक्ति की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

छापेमारी दल में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे भाऊसाहब शुभम के अलावा गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अर्णिहोत्री और गिद्धौर थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *