पाकुड़ में बच्ची से दुष्कर्म का मामला, दो नाबालिग हिरासत में

Pakur: जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता की...

Pakur: जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता की मां ने गांव के ही दो नाबालिगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद मालपहाड़ी ओपी की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना की पुष्टि मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने की है.

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर कांड संख्या 200/26 दर्ज किया गया है. मामले में POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, आठ अपराधी गिरफ्तार और दस बाइक जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *