Technology News: Realme ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. यह P4 सीरीज़ का नया मॉडल है, जिसमें पहले से P4, P4x और P4 Pro 5G शामिल हैं. यह फोन खासतौर पर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के लिए बनाया गया है.

कीमत और उपलब्धता
Realme P4 Lite 5G की शुरुआती कीमत ₹12,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. इसके अन्य वेरिएंट:
- 4GB + 128GB: ₹13,999
- 6GB + 128GB: ₹15,999
यह फोन Mosaic Blue और Mosaic Green रंगों में उपलब्ध है. इसे Flipkart, Realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. ऑफर्स में ₹1,000 का डिस्काउंट, ₹500 बैंक ऑफर और ₹500 एक्सचेंज बोनस शामिल है.
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है. इससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखती है.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर पर चलता है, जो रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है. फोन में Android 16 आधारित Realme UI 7.0 मिलता है, साथ ही 2 साल तक OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. वहीं, हीटिंग कंट्रोल के लिए इसमें Airflow Vapour Chamber दिया गया है.
कैमरा
फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है:
13MP का मेन कैमरा
5MP का फ्रंट (सेल्फी) कैमरा
यह कैमरा बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक है.
बैटरी और अन्य फीचर्स
Realme P4 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबा बैकअप देती है.
15W चार्जिंग सपोर्ट
IP64 रेटिंग (धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा)
5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, 3.5mm जैक और USB Type-C
यह भी पढ़ें: चार्जर कवर लगाते हैं? फायदे के साथ छुपे नुकसान भी जान लें

