JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID मुख्यालय में सचिव सुधीर गुप्ता से लगातार दूसरे दिन पूछताछ, कई सवालों पर नहीं मिले संतोषजनक जवाब

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के मामले में CIDकी जांच तेज हो गई...

JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामला

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के मामले में CIDकी जांच तेज हो गई है. इसी सिलसिले में सीआईडी की टीम ने मंगलवार को JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता को डोरंडा स्थित राजा रानी कोठी CID मुख्यालय बुलाया, जहां उनसे लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गई.

परीक्षा प्रक्रिया और एजेंसी चयन पर सवाल:

पूछताछ के दौरान CIDके अधिकारियों ने सचिव से परीक्षा संचालन से जुड़ी पूरी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. सीआईडी ने विशेष रूप से यह समझने का प्रयास किया कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी का चयन किस आधार पर और किस प्रक्रिया के तहत किया गया था. इसके साथ ही, अभ्यर्थियों के आवेदन जमा करने, एडमिट कार्ड जारी करने, रोल नंबर (क्रमांक) आवंटन और दस्तावेज सत्यापन से लेकर परीक्षा केंद्र तक की पूरी कार्यप्रणाली पर सवाल पूछे गए.

जब्त दस्तावेजों का किया गया सत्यापन:

पूछताछ के दौरान सीआईडी ने पूर्व में आयोग और अन्य ठिकानों से जब्त किए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुधीर गुप्ता के सामने रखा और उनका आमना-सामना कराया. अधिकारियों ने यह भी जानना चाहा कि परीक्षा की निगरानी और शुचिता बनाए रखने के लिए क्या व्यवस्थाएं की गई थीं.

असंतोषजनक जवाबों के बाद फिर हो सकती है पूछताछ:

CID ने उनसे कड़ा सवाल किया कि जब परीक्षा की सुरक्षा और निगरानी के सारे प्रबंध थे, तो फिर इतनी बड़ी अनियमितता कैसे और किसके इशारे पर हुई? सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुधीर गुप्ता कई बिंदुओं पर सीआईडी अधिकारियों को अपने जवाबों से संतुष्ट नहीं कर सके. उनके अस्पष्ट और असंतोषजनक उत्तरों को देखते हुए सीआईडी आने वाले दिनों में उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए समन भेज सकती है.

ALSO READ: गिरिडीह: खनिज संशोधन विधेयक का विरोध, झामुमो महिला मोर्चा ने आंदोलन का किया ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *