झारखंड पुलिस में तबादला: डीएसपी पतरस बरवा को मिली धनबाद रेल की कमान

Ranchi: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार के आदेश के बाद राज्य पुलिस प्रशासन में स्थानांतरण किया गया है. विभाग...

Ranchi: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार के आदेश के बाद राज्य पुलिस प्रशासन में स्थानांतरण किया गया है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत बोकारो जैप-4 में पदस्थापित डीएसपी पतरस बरवा का तबादला कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार, पतरस बरवाको स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी (प्रथम), रेल, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है. डीजीपी ऑफिस द्वारा गत्यादेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारी को अविलंब अपना नया पदभार ग्रहण करने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *