हजारीबाग: Coal India की पैनलबद्ध अस्पतालों की नई सूची जारी, 20 अस्पताल जुड़े

Hazaribagh: कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों, आश्रित परिवारों और सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का दायरा बढ़ाया...

coal india

Hazaribagh: कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों, आश्रित परिवारों और सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का दायरा बढ़ाया है. कंपनी की अपडेट की गई पैनलबद्ध अस्पतालों की सूची में 20 नए अस्पताल एवं चिकित्सा संस्थानों को शामिल किया गया है. इन अस्पतालों में निर्धारित नियम एवं शर्तों के तहत कोल इंडिया और उसकी अनुषांगिक कंपनियों के पात्र लाभार्थी इलाज करा सकेंगे.

12 शहरों में बढ़े चिकित्सा विकल्प

नई सूची में बेंगलुरु, भुवनेश्वर, बर्धमान, धनबाद, फरीदाबाद, कोलकाता, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर और वाराणसी के अस्पताल शामिल किए गए हैं. इनमें रायपुर में पांच और वाराणसी में चार अस्पताल/चिकित्सा संस्थान जुड़े हैं. इससे इन शहरों में कोल इंडिया के लाभार्थियों को इलाज के लिए पहले की तुलना में अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे.

धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी इलाज की सुविधा

धनबाद में SJAS Super Specialty Hospital को सूची में शामिल किया गया है. यहां कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, नेत्र रोग सहित कई विभागों की सुविधा उपलब्ध है. अस्पताल में CT, MRI, EEG, पैथोलॉजी, फिजियोथेरेपी समेत जांच की सुविधाएं भी सूचीबद्ध हैं.

रायपुर में सबसे ज्यादा पांच संस्थान

रायपुर से ILS Hospitals, Dr. R.L. Hospital, ITSA Hospitals, Spine & Skin Centre और MMR Hospital को शामिल किया गया है. ILS Hospitals में कार्डियोलॉजी, कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, लिवर ट्रांसप्लांट, नेफ्रोलॉजी, रीनल ट्रांसप्लांट, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और क्रिटिकल केयर जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं. Dr. R.L. Hospital में मेडिसिन, सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और अन्य सेवाओं के साथ CT, एक्स-रे, पैथोलॉजी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और फिजियोथेरेपी की सुविधा है. वहीं ITSA Hospitals में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, MRI, CT और लैब जैसी सुविधाएं शामिल हैं. Spine & Skin Centre को ऑर्थोपेडिक उपचार तथा MMR Hospital को नेफ्रोलॉजी के लिए अनुशंसित किया गया है.

वाराणसी में चार अस्पताल जुड़े

वाराणसी में Sudha Surgical Hospital, Heritage Institute of Medical Sciences, Vardhan Hospital और Kashi Netralaya को पैनल में शामिल किया गया है. Heritage Institute में कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और जॉइंट रिप्लेसमेंट सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं. Sudha Surgical Hospital में कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, कैथलैब, CT और MRI जैसी सुविधाएं सूचीबद्ध हैं. Vardhan Hospital में कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और यूरोलॉजी जैसी सेवाएं हैं. Kashi Netralaya को नेत्र रोग के उपचार के लिए अनुशंसित किया गया है.

अन्य शहरों में भी जुड़े अस्पताल

बेंगलुरु में Gleneagles BGS Hospital और Prakriya Hospitals, भुवनेश्वर में Blue Wheel Hospital, बर्धमान में Sharanya Hospital, फरीदाबाद में Santosh Multispeciality Hospital, कोलकाता में Sarada Multispeciality Hospital, नागपुर में Aureus Institute of Medical Sciences और Shri Sai Netralaya, नई दिल्ली में Max Super Speciality Hospital, Shalimar Bagh को सूची में शामिल किया गया है. सूरजपुर में Sadhu Ram Prahalad Rai Multispeciality Hospital को पैनल में जगह मिली है. यहां न्यूरोसर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, CT, EEG, अल्ट्रासाउंड, लैब, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, एंबुलेंस और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. अंबिकापुर में Surguja Gayatri Hospital Internal Medicine को संबंधित चिकित्सा सेवा के लिए अनुशंसित किया गया है.

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ

नई सूची से कोल इंडिया एवं उसकी अनुषांगिक कंपनियों के पात्र मौजूदा कर्मचारियों, उनके आश्रित परिवार के सदस्यों तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं गैर-कार्यकारी कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों के लिए उपचार के विकल्प बढ़ेंगे. हालांकि चिकित्सा सुविधा का लाभ Coal India की निर्धारित शर्तों और पात्रता नियमों के अनुसार ही लिया जा सकेगा.

AlsoRead:रघुवर सरकार में बोया गया विवाद का बीज, पांच बार विज्ञापन और बर्बाद हुआ एक दशक, पर नहीं धुला CGL का कलंक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *