पेट्रोल पंप के पैनल में शॉर्ट सर्किट से हुआ था ब्लास्ट, जांच के लिए BDS को बुलाया गया

Ranchi: कोकर स्थित डायमंड पेट्रोल पंप में मंगलवार रात हुए जोरदार धमाके की जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप के पैनल...

Bomb Disposal Squad
The blast at the petrol pump was caused by a short circuit in the panel

Ranchi: कोकर स्थित डायमंड पेट्रोल पंप में मंगलवार रात हुए जोरदार धमाके की जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप के पैनल में गैस भरने के बाद शॉर्ट सर्किट होने से ब्लास्ट हुआ था. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. शुरुआती जानकारी में वेयर हाउस में सिलिंडर से ब्लास्ट होने की आशंका जताई गई थी. कुछ लोगों ने बम होने की आशंका भी जाहिर की थी, जिसके बाद सदर पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDS) की टीम को मौके पर बुलाया. जांच के दौरान BDS की टीम और पुलिस ने पूरे परिसर की जांच की. जांच में स्पष्ट हुआ कि पेट्रोल पंप में बनाए गए पैनल में गैस भर गई थी. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से जोरदार ब्लास्ट हुआ. हालांकि, धमाका इतना तेज था कि पेट्रोल पंप के वेयर हाउस को नुकसान पहुंचने के साथ आसपास के घरों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे भी चटक गए. पेट्रोल पंप से सटे कई आवासों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है.

बम की आशंका से मची थी अफरा-तफरी

धमाके के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि पेट्रोल पंप के वेयर हाउस में सिलिंडर समेत अन्य सामान रखा रहता है. इसी वजह से कुछ लोगों ने सिलिंडर से ब्लास्ट होने की आशंका जताई, जबकि कई लोगों ने बम होने की आशंका भी जाहिर की. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर बीडीएस की टीम को बुलाकर जांच कराई. बताया गया कि मंगलवार रात कोकर स्थित डायमंड पेट्रोल पंप में अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज पेट्रोल पंप के आसपास करीब 200 मीटर के इलाके में लोगों ने सुनी. आवाज सुनने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की. बाद में बीडीएस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की.

ALSO READ: सरायकेला : चांडिल डैम का जलस्तर 181 मीटर पार, 13 रेडियल गेट खोलकर 1594 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *