चाईबासा: दुकान का ताला तोड़ा, लाखों के मोबाइल फोन चोरी

Chaibasa: चंपुआ थाना अंतर्गत बरहमपुर करंजिया में कल देर रात एक मोबाइल फोन रिपेयर दुकान से दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों...

Chaibasa: Shop lock broken; mobile phones worth lakhs stolen.

 Chaibasa: चंपुआ थाना अंतर्गत बरहमपुर करंजिया में कल देर रात एक मोबाइल फोन रिपेयर दुकान से दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और फर्नीचर चोरी हो गए. पता चला है कि बदमाशों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया.  कल रात बारिश का लाभ उठाकर घटना को अंजाम दिया. घटना CCTV में कैद हो गई. दुकानदार राजेश कुमार पंडा आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा ताला टूटा हुआ है. अंदर सामान बिखरा पड़ा है. दुकान मालिक ने आज चंपुआ थाने में रिपेयर के लिए रखे 20 मोबाइल फोन और दूसरे सामान चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मिलने के बाद चंपुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

ALSO READ : सरायकेला:संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट, सभी अंचल अधिकारियों को सतर्कता एवं जन-जागरूकता का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *