मध्य प्रदेश का गिरोह रांची में मचा रखा था तांडव, मैरिज हॉल से शादी के दिन हुए ज्वेलरी की चोरी मामले में मोछू गिरफ्तार

Ranchi: मध्य प्रदेश का गिरोह रांची में तांडव मचा रखा था. शादी के मौसम में यह गिरोह रांची पहुंचता था और टारगेट...

Ranchi: मध्य प्रदेश का गिरोह रांची में तांडव मचा रखा था. शादी के मौसम में यह गिरोह रांची पहुंचता था और टारगेट कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था. ताजा मामला बरियातू थाना क्षेत्र इलाके की है, जहां पर एक मैरिज हॉल से शादी के दिन सोने-चांदी के गहने लेकर चोर फरार हो गया था. इस मामले में बरियातू थाने के पुलिस ने जांच की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोछू बताया जा रहा है. पूछताछ में इस बात की जानकारी मिली है कि यह गिरोह मध्य प्रदेश का है और शादी के समय रांची के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर गहने की चोरी करता था. फिलहाल बरियातू थाने की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस मामले की खुलासा रांची के वरीय पदाधिकारी प्रेस वार्ता के जरिए करेंगे.

यह भी पढ़ें: BREAKING- झारखंड पुलिस में फेरबदल, दो IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर हुआ जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *