Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में बुधवार को पुलिस डीजीपी कार्यालय के द्वारा आधिकारिक अधिसूचना और आदेश जारी किया गया. जारी किए गए आदेश के अनुसार, साल 2022 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तुरंत प्रभाव से अपने नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला:
– झारखंड कैडर के 2022 बैच के आईपीएस वेदांत शंकर एएसपी चास बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया. वेदांत शंकर एसडीपीओ किस्को के पद पर पदस्थापित थे.
– 2022 बैच के आईपीएस अमित आनन्द को एसडीपीओ बड़कागांव के पद पर पदस्थापित किया गया, अमित आनंद एसडीपीओ हजारीबाग के पद पर पदस्थापित थे.
192 डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर भी हुआ जारी:
झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 201 डीएसपी का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. बुधवार को विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई थी. इसके बाद 192 डीएसपी का ही मूवमेंट ऑडर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी किया गया है. बाकी डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर जारी नहीं हुआ है. इस बड़े फेरबदल के साथ ही पुलिस महकमे में लंबे समय से चल रहा इंतजार भी अब खत्म हो गया है. दरअसल, जून 2025 से ही प्रमोशन पाकर पदस्थापन की राह देख रहे 64 नवप्रोन्नत डीएसपी और अक्टूबर 2024 से अपना प्रशिक्षण पूरा कर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 39 नवनियुक्त (प्रशिक्षु) डीएसपी अधिकारियों को इस सूची में नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं.
