Click Here
Click Here
Click Here

सीआईएसएफ की तत्परता से टला बड़ा हादसा,कोयला लदे रैक में लगी आग पर पाया काबू

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब कोयला लदे एक...

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब कोयला लदे एक रैक की बॉगी में अचानक लगी आग को सीआईएसएफ की फायर टीम ने समय रहते बुझा दिया. यह घटना सोमवार दिन की है.​ जानकारी के अनुसार, कोयला लदी एक मालगाड़ी डुमरी विहार स्टेशन से जमशेदपुर के लिए रवाना हुई थी. इसी दौरान रास्ते में ट्रेन के इंजन के ठीक पीछे वाली बॉगी से अचानक धुएं का तेज गुबार उठता हुआ देखा गया.खतरे को भांपते हुए इसकी तत्काल सूचना गोमिया स्टेशन मास्टर को दी गई.गोमिया रेलवे स्टेशन पर कोई भी ट्रैक खाली नहीं होने के कारण, मालगाड़ी को तुरंत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया.​ जैसे ही मालगाड़ी बोकारो थर्मल के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, वहां पहले से मुस्तैद डीवीसी पावर प्लांट की सीआईएसएफ फायर टीम को सूचित किया गया.सीआईएसएफ की टीम ने बिना वक्त गंवाए दमकल वाहन के साथ मोर्चा संभाला और बोगी में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. इस मुस्तैदी के कारण कोयले की खेप और रेलवे संपत्ति को बड़े नुकसान से बचा लिया गया.इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर बोकारो थर्मल के स्टेशन मैनेजर शैलेश कुमार समेत सीआईएसएफ फायर के निरीक्षक एके शर्मा, एके सरकार, पलास दत्ता, धर्मेंद्र सिंह,सीआर मीणा,एसए सुथार,के शरद सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *