Click Here
Click Here
Click Here

आसनसोल मंडल में ट्रैक अनुरक्षण अभियान सफल, यात्री सुरक्षा और रेल परिचालन को मिली नई मजबूती

Jamtara/Aasansol: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने मई 2026 के दौरान व्यापक ट्रैक अनुरक्षण एवं नवीनीकरण अभियान चलाकर रेल सुरक्षा, संरचनात्मक मजबूती...

ट्रैक नवीनीकरण

Jamtara/Aasansol:  पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने मई 2026 के दौरान व्यापक ट्रैक अनुरक्षण एवं नवीनीकरण अभियान चलाकर रेल सुरक्षा, संरचनात्मक मजबूती और यात्री सुविधाओं को और सुदृढ़ किया है. अभियान का उद्देश्य ट्रेनों की समयपालन क्षमता में सुधार, परिचालन संबंधी बाधाओं को कम करना तथा सुरक्षित और तेज रेल संचालन के लिए मजबूत आधार तैयार करना है. पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर के नेतृत्व तथा मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य के मार्गदर्शन में 18 प्रमुख अनुरक्षण कार्य पूरे किए गए. अभियान के तहत समपार संख्या 17 एवं 08 पर दो सीमित ऊंचाई वाले सबवे का निर्माण कर समपार फाटकों को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. वहीं बराकर स्टेशन क्षेत्र से 119 अनधिकृत अतिक्रमण हटाए गए तथा जामताड़ा, सिमुलतला और मधुपुर स्टेशनों पर पुराने एवं अनुपयोगी तीन फुट ओवरब्रिज को सुरक्षित तरीके से हटाया गया.

ट्रैक और रेल संरचना का हुआ नवीनीकरण

ट्रैक नवीनीकरण के तहत 6.555 ट्रैक किलोमीटर प्राथमिक रेल नवीनीकरण, 8.81 ट्रैक किलोमीटर प्राथमिक स्लीपर नवीनीकरण तथा 4.932 ट्रैक किलोमीटर थ्रू बैलेस्ट नवीनीकरण किया गया. इसके अलावा 16 थ्रू टर्नआउट, 23 स्विच, 23 क्रॉसिंग, दो डायमंड क्रॉसिंग और 18 सेट थिक वेब स्विच एक्सपेंशन जॉइंट का भी नवीनीकरण एवं स्थापना की गई.

आधुनिक तकनीक से बढ़ाई गई ट्रैक की मजबूती

मंडल ने ट्रैक की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए 3.38 लाख से अधिक इलास्टिक रेल क्लिप (ERC) की ग्रीसिंग, 103 ग्लूड जॉइंट्स का नवीनीकरण तथा 710 रेल जोड़ की वेल्डिंग का कार्य पूरा किया. आधुनिक मशीनों की सहायता से 148.07 ट्रैक किलोमीटर रेलमार्ग और 26 टर्नआउट की स्वचालित टैम्पिंग की गई. वहीं 471.15 ट्रैक किलोमीटर पर अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन (USFD) परीक्षण, 21.35 ट्रैक किलोमीटर ट्रैक का डी-स्ट्रेसिंग तथा 14.61 किलोमीटर शोल्डर बैलेस्ट की सफाई का कार्य भी संपन्न किया गया.

यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और समयबद्ध सफर

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझि ने कहा कि आसनसोल मंडल में किए गए इन संरचनात्मक सुधारों और आधुनिक सुरक्षा परीक्षणों से संभावित गति प्रतिबंधों एवं परिचालन संबंधी बाधाओं में कमी आएगी. इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, समयबद्ध और पहले से अधिक आरामदायक रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा.

ALSO READ : चाईबासा: 7वीं झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चित्रा साह बनीं राज्य चैंपियन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *