Click Here
Click Here
Click Here

बारात में साउंड सिस्टम लेकर जा रहा था युवक, तेज आंधी में पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत

Palamu: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार को आए तेज आंधी-पानी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत...

पलामू
युवक की फाइल फोटो

Palamu: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार को आए तेज आंधी-पानी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पप्पू कुमार (लगभग 17 वर्ष) पिता सुनील राम, ग्राम नौडीहा थाना लेस्लीगंज के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पप्पू कुमार अपने गांव से साउंड सिस्टम लेकर बारात जाने के लिए निकला था. इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई. तेज हवा के कारण सड़क किनारे खडी साउंड गाड़ी पर पेड़ गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से पप्पू दब गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे जेसीबी बुलाकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी में जुट गई.

यह भी पढ़ें: रांची: पहाड़ी मंदिर बाउंड्री विवाद में खूनी टकराव के बाद दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *