Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में अवैध खनन रोकने को प्रशासन सख्त, DC-SP ने दिए कड़े निर्देश

Pakur: समाहरणालय सभागार में DC मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस...

DC मेघा भारद्वाज

Pakur: समाहरणालय सभागार में DC मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में जिले में चल रहे अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई.

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि मई और जून के दौरान अवैध खनन से जुड़े 9 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 2650.42 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य मिला है. इसके मुकाबले अब तक 485.05 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है.

DC-SP ने दिए कड़े निर्देश

DC मेघा भारद्वाज ने सभी अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को खनन से जुड़े नियमों की जानकारी रखने और उनका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पाकुड़ अंतरराज्यीय सीमा से जुड़ा जिला है, इसलिए वाहनों और चालानों की नियमित जांच जरूरी है. किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया.

वहीं, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अधिकारियों को रात में नियमित जांच अभियान चलाने और अवैध खनन पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाएं, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

ALSO READ: रांची सदर अस्पताल में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम के संचालन-रखरखाव के लिए टेंडर, 29 जून तक जमा होंगे EOI

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *