बेरमो में प्रशासनिक फेरबदल, नये एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने संभाला पदभार, कहा- अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’ ही मुख्य लक्ष्य

Bermo: बेरमो अनुमंडल की पुलिसिया व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है....

SDPO Ravindra Kumar Singh
एसडीपीओ रवीन्द्र कुमार सिंह

Bermo: बेरमो अनुमंडल की पुलिसिया व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है. गुरुवार की शाम बेरमो अनुमंडल अंतर्गत तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में नए एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह से प्रभार लिया.​ पदभार ग्रहण करने की औपचारिकताओं से पूर्व, निवर्तमान एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह का बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया.

पदभार ग्रहण करते ही एसडीपीओ ने की बैठक

इस दौरान निवर्तमान एसडीपीओ ने उन्हें अनुमंडल की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशीलता और अब तक की पुलिसिया उपलब्धियों व चुनौतियों से अवगत कराया.​​पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नए एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक की और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया. उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिया कार्रवाई को धार देने पर जोर दिया. एसडीपीओ ने साफ शब्दों में कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ (कतई बर्दाश्त नहीं करने) की नीति पर काम किया जाएगा. अपराध की योजना बनाने वालों और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. कोयला, लोहा या अन्य किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार और तस्करी पर पूर्ण विराम लगाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होगा. इसके लिए त्वरित छापेमारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौबीसों घंटे रहेगी तत्पर

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस चौबीसों घंटे तत्पर रहेगी. आम जनता बेझिझक अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकती है, ताकि अपराधियों और पुलिस के बीच की दूरी को पाटा जा सके. ​नवनियुक्त एसडीपीओ के कड़े रुख से यह साफ है कि आने वाले दिनों में बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थानों की पुलिसिया कार्रवाई में तेजी देखने को मिलेगी. अपराधियों और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 100 यूनिट रक्त संग्रहित 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *