Ranchi : भाकपा मोआवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और उसके दो साथी हार्डकोर नक्सली 15 लाख का इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू तथा गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा को 14 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया. तीनों को कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाया गया. वहां सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया.तीनों से NAI,IB और झारखंड पुलिस की टीम ने तीनों से 11 दिनों तक पूछताछ की. मिसिर बेसरा सहित तीन नक्सली और दो ग्रामीणों को धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से 28 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनों नक्सली
31 जुलाई को पुलिस रिमांड मिलने के बाद मिसिर बेसरा समेत तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले जाया गया था, जहां करीब 11 दिनों तक विभिन्न केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान NIA, IB और झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई. धनबाद पहुंचने के बाद तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच कराई गई. इस दौरान अस्पताल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. मेडिकल जांच पूरी होने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ALSO READ: रांची: बनस तालाब में नहाने के दौरान छात्र डूबा, NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी
