Click Here
Click Here
Click Here

अग्निवीर भर्ती: झारखंड के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 18 मार्च को बोधगया में होगी रैली

रांची: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस रांची ने झारखंड के...

रांची: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस रांची ने झारखंड के सभी जिलों के उन अभ्यर्थियों को सूचित किया है जिन्हें द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

भर्ती रैली का स्थान और समय:

आगामी भर्ती रैली बिहार के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित की जाएगी. इसके लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं. पुरुष अभ्यर्थी के लिए रैली की मुख्य तिथि 18 मार्च निर्धारित है. सभी शॉर्टलिस्टेड पुरुष अभ्यर्थियों को 17 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है. इसके अलावा
महिला अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग की तिथि 16 मार्च (मध्यरात्रि तक) है. उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा.

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी:

सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं.रैली स्थल का प्रवेश द्वार रात्रि 12:30 बजे खोल दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है. निर्धारित समय के बाद आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को रैली स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *