Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में दो साल बाद ‘अजंता सर्कस’ का आगाज, कलाकारों की जीविका को संबल देने की अपील

Pakur: शहरवासियों के लिए मनोरंजन के लिए सुनहरा अवसर आया है. स्थानीय रथ मेला मैदान के पीछे, रजिस्ट्री कार्यालय के समीप शुक्रवार...

'Ajanta Circus' opens in Pakur after two years, appeal to support artistes' livelihood

Pakur: शहरवासियों के लिए मनोरंजन के लिए सुनहरा अवसर आया है. स्थानीय रथ मेला मैदान के पीछे, रजिस्ट्री कार्यालय के समीप शुक्रवार को ‘अजंता सर्कस’ का भव्य उद्घाटन किया गया. पाकुड़ में करीब दो वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किसी बड़े सर्कस का आगमन हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. सर्कस के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित पाकुड़ नगर परिषद की अध्यक्ष सबरी पाल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने सर्कस परिसर का जायजा लिया और कलाकारों का हौसला बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: झारखंड सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2015 को लेकर बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद JSSC ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची, 451 हुए सफल, देखें लिस्ट

मनोरंजन का अभाव होगा दूर: सबरी पाल

मीडिया से बातचीत करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल ने कहा कि पाकुड़ में लंबे समय से आम जनता के लिए मनोरंजन के साधनों की भारी कमी थी. ऐसे में ‘अजंता सर्कस’ का यहां आना पाकुड़ वासियों के लिए एक बेहद सुखद और आनंदमय अवसर है. उन्होंने कहा, “दो साल बाद शहर में सर्कस का आयोजन हो रहा है. यह न केवल बच्चों बल्कि पूरे परिवार के मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन जगह साबित होगी.

कलाकारों के समर्थन में आगे आएं शहरवासी

नगर परिषद अध्यक्ष ने समस्त पाकुड़ वासियों से एक विशेष अपील भी की. उन्होंने कहा कि सर्कस जगत से जुड़े कलाकार और कर्मचारी बेहद कठिन परिस्थितियों में मेहनत करते हैं. वे अपने परिवार और पेट पालने के लिए एक शहर से दूसरे शहर घूमकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा, “हम लोग अक्सर कई जगहों पर फिजूल खर्च कर देते हैं. मेरा पाकुड़ वासियों से निवेदन है कि वे सपरिवार यहां आएं, टिकट खरीदें और सर्कस का आनंद लें. आपके इस सहयोग से इन कलाकारों के परिवारों को सीधा संबल मिलेगा और इनकी जीविका सुचारू रूप से चल सकेगी. अध्यक्ष ने सर्कस के सफल संचालन की कामना करते हुए आयोजकों और कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं. उद्घाटन के पहले ही दिन सर्कस देखने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे आने वाले दिनों में यहां भारी चहल-पहल रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: पलामू: सरसों तेल में मिलावट से एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई थी मौत, लैब रिपोर्ट में पुष्टि

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *