Newswave Desk: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही.

JioHotstar पर हुई स्ट्रीम
‘वेलकम टू द जंगल’ 21 अगस्त से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. जो दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वे अब इसे OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. JioHotstar ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की स्ट्रीमिंग की जानकारी दी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 131 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 157 करोड़ रुपये रहा. ओवरसीज में फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 193 करोड़ रुपये हो गया.
फिल्म में नजर आए कई बड़े सितारे
‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. इसकी कहानी दिवंगत नीरज वोरा ने लिखी है, जबकि डायलॉग फरहाद सामजी ने लिखे हैं.
ALSO READ: रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

