Ranchi: झारखंड में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना की तैयारी तेज हो गई है.आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने इटकी प्रखंड में प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया.
40 एकड़ जमीन चिन्हित करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ जमीन की उपलब्धता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने इटकी के अंचल अधिकारी को संस्थान के लिए 40 एकड़ जमीन चिन्हित कर उसकी नापी का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके.

Read Also: राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, DC ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण
अभियान निदेशक ने कहा कि इस संस्थान के बनने से झारखंड में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा, शोध और प्रशिक्षण को नई पहचान मिलेगी. साथ ही राज्य के लोगों को बेहतर आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी मिलेगा. निरीक्षण के दौरान इटकी के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक समेत कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.


