Click Here
Click Here
Click Here

राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, DC ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, नीलाम शाखा, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन, एवं जिला भू-अर्जन कार्यालय...

राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित,

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, नीलाम शाखा, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन, एवं जिला भू-अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों वन प्रमंडल, उत्पाद विभाग, विद्युत विभाग, कृषि बाजार समिति, निबंधन कार्यालय, नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत डोमचांच/कोडरमा, मत्स्य विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, सहकारिता विभाग, खनन विभाग, नाप-तौल विभाग तथा भू-राजस्व शाखा की समीक्षा की गई. इस दौरान सभी विभागों से राजस्व संग्रहण की अद्यतन जानकारी ली गई.

उपायुक्त ने कहा मामलों की हो शीघ्र निष्पादन 

उपायुक्त ने राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल-खारिज, सुमोटो म्यूटेशन, डीसीएलआर म्यूटेशन, सेशन म्यूटेशन, भूमि सीमांकन एवं परिशोधन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी अंचल अधिकारियों के निर्देश दिए कि बिना किसी वैद्य कारण से आवेदन को रिजेक्ट नहीं करेंगे, सभी आवेदन ज्यादा दिन लंबित न रहे, सुनिश्चित करेंगे. उपायुक्त ने अपर समाहर्ता एवं भू-अर्जन पदाधिकारी को सभी अंचल का निरीक्षण कर रिजेक्ट किये गये आवेदनों की जांच करने का निर्देश दिये और अंचल अधिकारी को लंबित दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

पथ निर्माण परियोजनाओं को लेकर दिए दिशा-निर्देश

जिला भू-अर्जन कार्यालय की समीक्षा के क्रम में एनएचएआई से संबंधित मामलों, आरसीडी अंतर्गत बरियारडीह मरकच्चो निर्माण परियोजना, बगडो से महेशपुर चौक पथ चौड़ीकरण, तिलैया–बगडो–जयनगर पथ, डोमचांच–पिपचो पथ तथा बेको–माखमारगो पथ निर्माण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अस्मिता सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रशासक नगर परिषद् झुमरी तिलैया/नगर पंचायत कोडरमा व अन्य मौजूद रहे.

ALSO READ : झारखंड में AI से होगा ग्रामीण विकास का काम आसान, 24 जिलों के MIS कर्मियों को मिल रही विशेष ट्रेनिंग

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *