Israel-Iran तनाव के बीच वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका टीम की घर वापसी,ICC ने किया खास इंतजाम

  News Desk:वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें अब जल्द अपने देश लौटने वाली हैं. फ्लाइट की कमी की वजह से दोनों...

 

News Desk:वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें अब जल्द अपने देश लौटने वाली हैं. फ्लाइट की कमी की वजह से दोनों टीमें भारत से रवाना नहीं हो पा रही थीं,लेकिन अब 10 मार्च को उनकी वापसी तय हो गई है.

दरअसल,Israel-Iran के बीच तनाव के कारण मिडल ईस्ट के कई इलाकों का एयरस्पेस बंद हो गया था,जिससे हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा था.इस स्थिति को देखते हुए ICC ने दोनों टीमों को घर सुरक्षित भेजने के लिए चार्टड फ्लाइट का इंतजाम किया है.

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच आज भारत से घर लौटेंगे साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की टीमें

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आज यानी 10 मार्च को भारत से अपने देश के लिए रवाना होंगी.दोनों टीमें दोपहर करीब 2.30 बजे जोहान्सबर्ग के लिए उड़ान भरेगी.वहां पहुंचने के बाद वेस्टइंडीज टीम आगे एंटीगुआ(St. John’s) के लिए रवाना हो जाएगी.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कई इलाकों का एयरस्पेस बंद होने की वजह से वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें कुछ दिनों से भारत में ही रुकी हुई थीं.फिलहाल भारत में वेस्टइंडीज के 12 खिलाड़ी और 10 सपोर्ट स्टाफ्स,जबकि साउथ अफ्रीका के 12 खिलाड़ी और 2 स्टाफ सदस्य मौजूद हैं.

इस बीच खबर थी कि वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी( Darren Sammy )सिंगापुर के रास्ते रवाना हो सकते हैं और टीम के कुछ खिलाड़ी अलग- अलग रूट से ट्रैवल करेंगे.

वहीं साउथ अफ्रीका के केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जैसन स्मिथ पहले ही न्यूजीलैंड के लिए निकल चुके हैं,जहां 15 मार्च से दोनों टीमों के बीच T20 सीरीज शुरू होनी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *