Ranchi: राजधानी रांची की एक अहम सड़क अब जल्द ही चमकेगी. करमटोली चौक से महाराजा मदरा मुंडा चौक (रिंग रोड) तक 8.20 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और ऊपरी सतह का काम होगा. इसके लिए सरकार ने 4 करोड़ 78 लाख 69 हजार रुपये मंजूर किए हैं. सड़क कई जगह से खराब हो चुकी है. जगह-जगह सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है और ऊपर की परत भी उखड़ गई है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. इसी परेशानी को देखते हुए सड़क की ऊपरी परत को नया किया जाएगा. इससे सड़क पहले से बेहतर और चलने लायक हो जाएगी.

2026-27 में पूरा होगा काम
सरकार ने इस काम को वित्तीय वर्ष 2026-27 में ही पूरा करने का लक्ष्य रखा है. सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी काम की लगातार निगरानी करेंगे.
AlsoRead:झारखंड लॉ ऑफिसर नियुक्ति नियमावली मामले में सरकार जवाब दाखिल करे, अगली सुनवाई 8 सितंबर को

