Click Here

गिरफ्तार हुए 15 लाख इनामी मदन महतो समेत तीन नक्सलियों की निशानदेही पर कुचाई और दलमा के जंगलों में चला अभियान, माओवादियों के हथियार व 309 कारतूस बरामद

Saraikela: जिले में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है....

Saraikela
दलमा के जंगलों में चला अभियान

Saraikela: जिले में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस रिमांड पर लिए गए तीन प्रमुख माओवादियों से हुई कड़ी पूछताछ के बाद जिला पुलिस, 209 कोबरा खूंटी और 26वीं वाहिनी एसएसबी (रांची व मातकमडीह कैंप) की संयुक्त टीम ने कुचाई थाना क्षेत्र के सिकरम्बा जंगल और चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी के ऊपरी दलमा जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया.
इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगलों में छिपाकर रखे गए कई अत्याधुनिक हथियार, मैगजीन, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और घातक विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं.

गिरफ्तार हुए 15 लाख इनामी मदन महतो

गिरफ्तार माओवादियों के इनपुट पर हुई छापेमारी:

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में भाकपा (माओवादी) संगठन के सब जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार, रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो उर्फ शंकर महतो और सब जोनल कमांडर मीना पहाड़िया उर्फ नेपु पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया था. न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद, जब तीनों से संगठन के फरार सदस्यों और छिपाए गए हथियार-गोलीबारी के संबंध में पूछताछ की गई, तो उन्होंने कई अहम सुराग दिए. इन्हीं जानकारियों के आधार पर सुरक्षा बलों ने दुर्गम व घने जंगलों में रणनीतिक सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

ALSO READ: JPSC परीक्षा विवाद: विधानसभा घेराव के बाद परिसर में डटे छात्रों को पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *